Spread the love
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में गुरुवार को नगर पुलिस अधीक्षक मेहर पंवार ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इसमें विश्वविद्यालय के प्रमुख छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संवाद का मुख्य उद्देश्य पुलिस और छात्र समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ विद्यार्थियों की समस्याओं, विचारों और चिंताओं को समझना रहा।इस दौरान छात्र सुरक्षा और विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षित वातावरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारी और विद्यार्थियों के बीच कई विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। छात्र प्रतिनिधियों ने भी अपनी ओर से सुरक्षा से जुड़े विषयों को रखा और पुलिस के साथ बेहतर संवाद एवं समन्वय की आवश्यकता पर चर्चा की।
नगर पुलिस अधीक्षक मेहर पंवार ने विद्यार्थियों के साथ सीधे संवाद के माध्यम से उनकी चिंताओं को समझने और आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पुलिस और युवाओं के बीच नियमित संवाद से आपसी विश्वास मजबूत होता है और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं का प्रभावी समाधान भी संभव है।विद्यार्थियों ने पुलिस की इस पहल का सकारात्मक रूप से स्वागत किया। उनका कहना था कि इस तरह के संवाद से पुलिस और छात्र समुदाय के बीच विश्वास बढ़ेगा तथा विद्यार्थियों में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed