शिमला। हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन आज 97वें दिन (30 अक्टूबर 2026) भी पूरे जोश, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के साथ निदेशालय, स्कूल शिक्षा, शिमला में जारी रहा।
आज 97वें दिन जिला सोलन के *PTF ब्लॉक धुन्धन* के पदाधिकारियों ने शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा एवं न्यायोचित मांगों की पूर्ति के लिए क्रमिक अनशन में भाग लिया।
*क्रमिक अनशन में PTF ब्लॉक धुन्धन से भाग लेने वाले पदाधिकारी:*
1. ज्ञान ठाकुर – महासचिव, PTF ब्लॉक धुन्धन
2. अनिल कुमार – कोषाध्यक्ष, PTF ब्लॉक धुन्धन
3. श्यामलाल गौतम – कार्यालय सचिव, HPPTF
4. रामपाल – सह लेखाकार, जिला PTF सोलन
5. मदन गोपाल – कार्यालय सचिव, जिला PTF सोलन
यह आंदोलन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं गांधीवादी विचारों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा है।
*आंदोलन की मुख्य कड़ियां:*
– 2 अक्टूबर से काले बिल्ले लगाकर शिक्षण कार्य शुरू
– 3 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में MDM वर्कर और पंचायत प्रतिनिधि भी समर्थन में
– 11 जुलाई 2026 को पैदल न्याय यात्रा के माध्यम से शिमला में प्रवेश
– 26 जुलाई को चौड़ा मैदान, शिमला में विशाल धरना
– आज आंदोलन को कुल *112 दिन* हो गए हैं
– 23 अक्टूबर को निदेशक महोदय से वार्ता, पर कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं
*आगामी कार्यक्रम:*
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया कि *15 नवंबर 2026, रविवार को शीतकालीन सत्र के दौरान धर्मशाला में विशाल धरना-प्रदर्शन* किया जाएगा।
*15 नवंबर रविवार को धरना-प्रदर्शन करने का फैसला बच्चों की पढ़ाई को देखते हुए लिया गया है*, क्योंकि संघ चाहता है कि बच्चों की पढ़ाई पर इस आंदोलन का प्रभाव न पड़े। शीतकालीन पाठशालाओं में वार्षिक परीक्षाएं दिसंबर में होना निश्चित है।
इस धरना-प्रदर्शन में लगभग *30,000 शिक्षक, सेवानिवृत्त शिक्षक, JBT & NTT प्रशिक्षित बेरोजगार साथी, MDM वर्कर, MTW, SMC सदस्य एवं पंचायत प्रतिनिधि* भाग लेंगे। इससे पहले प्रदेश के 68 विधायकों को मांग-पत्र सौंपा जाएगा।
संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक न्यायोचित मांगें पूरी नहीं होतीं, संघर्ष पूरी एकजुटता, अनुशासन और गांधीवादी तरीके से निरंतर जारी रहेगा।
