Spread the love

शिमला 31 अक्टूबर। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व आजाद भारत के पहले गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए उनके छायाचित्र पर अपने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रीमती इंदिरा गांधी को याद करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित नंदा ने प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा देने व देश मे श्रीमती इंदिरा गांधी के उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि प्रदेश सदैव इंदिरा गांधी का ऋणी रहेगा। श्रीमती इंदिरा गांधी को देश मे उनके योगदान पर उनकी प्रमुख उपलब्धियों की व्याख्या करते हुए कहा कि 1971 में पाकिस्तान पर विजय बांग्लादेश का निर्माण 14 प्रमुख बैंकों का राष्ट्रीयकरण और भारत को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाने वाली ‘हरित क्रांति’ शामिल देश के लिये उनकी प्रमुख उपलब्धि रही है। उनकी इन उपलब्धियों से आज भारत विश्व के पटल पर प्रमुख देश बना है।

वाल विकास परिषद की राज्य महासचिव जैनब चंदेल ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की, जिसके परिणामस्वरूप नए राष्ट्र ‘बांग्लादेश’ का जन्म हुआ।

श्रीमती इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर आम जनता तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने और अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए देश के 14 बड़े निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया। देश में कृषि उत्पादन बढ़ाने, आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल और भारत को खाद्यान्न संकट से उबारने के लिए हरित क्रांति को बड़े पैमाने पर लागू किया।

1974 में पोखरण में भारत का पहला सफल भूमिगत परमाणु परीक्षण स्माइलिंग बुद्धा’ कराया, जिससे भारत दुनिया में एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा।

1984 में अंतरिक्ष में भारत का कदम रखा। उनके शासनकाल में ही राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय बने और भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम तेजी से आगे बढ़ा।

मजबूत विदेश नीति और गुटनिरपेक्ष आंदोलन का कुशल नेतृत्व करने के लिए उन्हें 1971 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया।

वहींआजाद भारत के पहले गृह मंत्री जिन्हें अपने दृढ़ इच्छाशक्ति के लिये लोह पुरुष के नाम से याद किया जाता है सरदार पटेल को भी उनकी जयंती पर पार्टी नेताओं ने उनके छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके उल्लेखनीय योगदान को याद किया। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने राष्ट्रीय एकता के लिये 500 से अधिक देसी रियासतों का भारत संघ में विलय कराकर अखंड भारत का निर्माण किया।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनीत गौतम, धर्मेन्द्र धामी, के अतिरिक्त एस के सहगल, चंद्र मोहन ठाकुर, मुकेश भाटिया, शांता राजता, उमा मुड़लियार, नरेश गाँधी, रवि दत्त, अमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *