Spread the love

शिमला। जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना कोटखाई की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों के कब्जे से 9.57 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को पुलिस थाना कोटखाई की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गांव छोल, तहसील कोटखाई में एक कमरे में कार्रवाई के दौरान 9.57 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई।

आरोपियों की पहचान विशाल ताज्टा (36 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय श्री सुरेश ताज्टा, निवासी गांव छोल, डाकघर एवं तहसील कोटखाई, जिला शिमला (हि.प्र.) तथा प्रियंका (19 वर्ष) पुत्री श्री हरि सिंह, निवासी गांव एवं डाकघर जुब्बल, तहसील जुब्बल, जिला शिमला (हि.प्र.) के रूप में हुई है।

इस संबंध में पुलिस थाना कोटखाई में एफआईआर संख्या 93/2026, दिनांक 29.10.2026, धारा 21 एवं 29 मादक द्रव्य एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (ND&PS Act) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार पुलिस कब्जे में ले लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *