Spread the love

शिमला, 12 सितंबर। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला की एनसीसी कैडेट्स ने तीन अलग-अलग शिविरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 पदक अपने नाम किए हैं। इनमें 11 स्वर्ण और 15 रजत पदक शामिल हैं। कैडेट्स की इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है।

वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी) में सैलवी रनाइक ने एटीसी सीनियर और गार्ड ऑफ ऑनर में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सांस्कृतिक नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खुशी, मानसी, कनक, बंदना और नेहा ने भी सांस्कृतिक नृत्य में द्वितीय स्थान हासिल किया। ईशिता ने ग्रुप डांस और सोलो डांस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अक्षिता ने रस्साकशी, ग्रुप डांस और वेपन हैंडलिंग में द्वितीय स्थान हासिल कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं पलक, नेहा, कुमकुम और मुस्कान ने गार्ड ऑफ ऑनर में प्रथम तथा सांस्कृतिक नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

वाइब्रेंट विलेज कैंप में निधि ने रस्साकशी में स्वर्ण पदक जीता। वाइब्रेंट कल्पा कैंप में पारुल ठाकुर और पल्लवी ने रस्साकशी में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि नेहा नेगी ने रस्साकशी और वॉलीबॉल दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुरिता सक्सेना ने विजेता कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके अनुशासन, टीम भावना और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कैडेट्स की सफलता महाविद्यालय और एनसीसी इकाई के लिए गर्व का विषय है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed