धर्मशाला: 28 अक्टूबर, 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के विवादित बयान की भाजपा कड़े शब्दों में निंदा करती है।हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री राकेश शर्मा ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे जी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पिता जी के प्रति कथित रूप से की गई अपमानजनक टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन किसी के दिवंगत पिता और परिवार को निशाना बनाना भारतीय संस्कृति, सामाजिक मर्यादाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित किया है, उनके परिवार पर इस तरह की टिप्पणी करना कांग्रेस की संकीर्ण सोच और हताशा को दिखाता है।
राजनीति में विचारों और नीतियों का विरोध होना चाहिए, न कि व्यक्तिगत अपमान। कांग्रेस नेतृत्व को सार्वजनिक जीवन में शालीनता और मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।श्री राकेश शर्मा ने मल्लिकार्जुन खड़गे जी से मांग की कि वे अपनी कथित टिप्पणी पर स्थिति स्पष्ट करें और देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
