Spread the love

सोलन। हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आज यहां 9वां राष्ट्रीय पोषण माह-2026, पर ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ का आयोजन किया गया।‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ में ज़िला के पांच क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली लगभग 30 स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने की।मनमोहन शर्मा ने कहा कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय एवं पारंपरिक पौष्टिक व्यंजनों तथा स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करना, संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पोषणयुक्त खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा कि यह महोत्सव केवल स्वाद का उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारी ग्रामीण महिलाओं की उद्यमशीलता और कला को सीधे बाजार से जोड़ने का एक बेहतरीन विकल्प भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोज़गार के अवसर सृजन होगे वहीं इनकी आर्थिकी भी मजबूत होगी।उपायुक्त द्वारा इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया गया।अतिरिक्त उपायुक्त सोलन दिव्यांशु सिंगल ने सभी से आग्रह किया कि आज के युग में स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा पौष्टिक आहार का सेवन अधिक से अधिक करें। उन्होंने सभी सामुदायिक संसाधन व्यक्ति (दीदी) को पौष्टिक आहार के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक एवं पौष्टिक व्यंजनों व स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन भी किया गया।
सोलन कलस्ट्रर की स्वयं सहायता समूह नया सेवरा को प्रथम, पट्टा कलस्ट्रर की स्वयं सहायता समूह संकल्प को द्वितीय तथा पट्टा कलस्ट्रर की स्वयं सहायता समूह संस्कार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ज़िला विकास अधिकारी रमेश शर्मा ने इस अवसर पर ग्रामीण स्वाद महोत्सव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग तथा लीड बैंक यूको बैंक के प्रतिनिधियों द्वारा विषय पर जानकारी प्रदान की गई।ज़िला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, स्वास्थ्य विभाग की ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अक्षिता, लीड बैंक यूको बैंक की प्रबंधक तमन्ना मोदगिल सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के सदस्य व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed