Spread the love
शिमला। पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना वेस्ट शिमला की टीम ने चिट्टा/हेरोइन की बरामदगी के संबंध में कार्रवाई की है। दिनांक 07.10.2026 को स्पैशल सैल शिमला की पुलिस टीम द्वारा घनाहट्टी के नालहट्टी क्रॉसिंग के समीप एक वाहन में बैठे तीन व्यक्तियों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान यशपाल ठाकुर पुत्र श्री धनी राम ठाकुर, तहसील एवं जिला बिलासपुर, आयु 25 वर्ष, ललित कुमार पुत्र स्वर्गीय श्री लच्छी राम, तहसील अर्की, जिला सोलन, आयु 34 वर्ष तथा निकिता दत्त पुत्री श्री शिवदत्त, तहसील एवं जिला शिमला, आयु 26 वर्ष के कब्जे से कुल लगभग 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में FIR No. 213/2026 दिनांक 07.10.2026, धारा 21 एवं 29 ND&PS Act के तहत पुलिस थाना वेस्ट शिमला में मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed