Spread the love
शिमला। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लक्कड़ बाजार में विद्यार्थियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए रोटरी क्लब शिमला हिल क्वीन ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम खरीदने के लिए चेक प्रदान किया। क्लब की ओर से स्कूल प्रबंधन को उसकी आवश्यकता के अनुसार एसआरएस-एक्सवी800 एक्स सीरीज 280 वाट पोर्टेबल सिस्टम उपलब्ध करवाने के लिए सहयोग दिया गया।क्लब प्रतिनिधियों ने चेक विद्यालय के उपप्रधानाचार्य संजीव शर्मा को सौंपा। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाले इस पोर्टेबल सिस्टम का इस्तेमाल स्कूल की प्रार्थना सभा, विभिन्न समारोहों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य आयोजनों में किया जाएगा। इससे स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर रोटरी क्लब शिमला हिल क्वीन की आईपीपी पूजा गोयल, विपिन गुप्ता, सीमा शर्मा और क्लब अध्यक्ष हरप्रीत कौर सेम्बी मौजूद रहीं। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों और स्कूलों की जरूरत के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध करवाना क्लब की सामाजिक सेवा गतिविधियों का हिस्सा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed