शिमला। शिमला के शनान में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने बाइक सवार अंशुल की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 24 सितंबर को अंशुल पुत्र रतन सिंह निवासी गांव जवाच, डाकघर ठगंड, तहसील नेरवा अपने दोस्त कपिल के साथ बाइक नंबर **एचपी08ए-8943** पर शानन से संजौली की ओर जा रहा था। शाम के समय जब वे **एसबीआई शानन** के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक नंबर **एचपी07डी-2636** ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता के अनुसार हादसा ट्रक चालक की लापरवाही और तेज गति के कारण हुआ।
पुलिस थाना संजौली में इस संबंध में **एफआईआर नंबर 70/26** दर्ज की गई है। मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा **281, 125(ए) और 106(1)** के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों और चालक की भूमिका की जांच कर रही है।
