Spread the love
शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस के अभियान के तहत पुलिस थाना रामपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को चिट्टे/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम गश्त एवं अपराध निरोधक ड्यूटी के दौरान ल्हासा स्थित रेन शेल्टर के समीप मौजूद थी। इसी दौरान एक व्यक्ति की तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 20.630 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और 330 रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर आरोपी की पहचान शिवम कुमार नर, उम्र 28 वर्ष, निवासी पंजाब के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना रामपुर में ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed