Spread the love

सोलन। बाल विकास परियोजना धर्मपुर के अंतर्गत क्रेच सहायिका के रिक्त पद को भरने के लिए साक्षात्कार 17 सितम्बर, 2026 को प्रातः 10.30 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर ने दी।उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी सह क्रेच केन्द्र आंगनवाड़ी क्रेच टकसाल-2 के वृत्त परवाणू के लिए क्रेच सहायिका का 01 पद भरा जाएगा।
उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता को इन पदों के लिए 11 सितम्बर, 2026 सांय 05.00 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में अपना आवेदन सादे कागज़ पर अपने पूर्ण विवरण के साथ प्रस्तुत करना होगा।

उन्होंने कहा कि इसके लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। क्रेच सहायिका के पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में उम्मीदवार को तहसीलदार, नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी दण्डाधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
उन्होंने कहा कि आवेदक को आवेदन पत्र पर आवेदित पद का नाम स्पष्ट रूप से अंकित करना होगा तथा आवेदन पत्र के साथ आयु, उच्च शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांग, विधवा, स्टेट होम अथवा बालिका आश्रम की प्रवासिनी, तलाकशुदा, जिनके पति पिछले 07 वर्षों से लापता हो, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन इन सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां भी अपने साथ लानी होंगी। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में अलग से व्यक्तिगत बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed